Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»गांधी परिवार से एक ही व्यक्ति लड़ेगा लोकसभा चुनाव, प्रियंका रेस से बाहर; रायबरेली से राहुल की चर्चा…
    देश

    गांधी परिवार से एक ही व्यक्ति लड़ेगा लोकसभा चुनाव, प्रियंका रेस से बाहर; रायबरेली से राहुल की चर्चा…

    By May 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गांधी परिवार से एक ही व्यक्ति लड़ेगा लोकसभा चुनाव, प्रियंका रेस से बाहर; रायबरेली से राहुल की चर्चा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों की वोटिंग संपन्न हो चुकी है। पांचवें चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 3 मई हो।

    हालांकि, अभी तक कांग्रेस पार्टी ने अमेठी और रायबरेली के लिए अपने कैंडिडेट के नाम की घोषणा नहीं की है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, आज इन दोनों सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

    कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अधिकृत किया है। आपको बता दें कि दोनों ही सीटों पर 20 मई को मतदान होना है।

    सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक, गांधी परिवार से कोई एक ही व्यक्ति चुनाव लड़ेगा। रायबरेली सीट छोड़ चुकी सोनिया गंधी राज्यसभा के रास्ते संसद तक पहुंची हैं। उनकी सीट को लेकर प्रियंका गांधी के नाम की खूब चर्चा हो रही है।

    हालांकि, उन्होंने खुद इससे इनकार कर दिया है।

    प्रियंका ने कहा है कि वह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट के लिए सिर्फ प्रचार करना चाहती हैं। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी भी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ वंशवाद की राजनीति का मुद्दा उठाने के मद्देनजर राहुल गांधी इस विचार के पक्ष में नहीं हैं। राहुल भी नहीं चाहते हैं कि गांधी परिवार के तीनों सदस्य सांसद बनें।

    अमेठी और रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार के पारंपरिक क्षेत्र माने जाते हैं क्योंकि इस परिवार के सदस्यों ने कई दशकों तक इन सीट का प्रतिनिधित्व किया है।

    सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की संभावना है, लेकिन इस संबंध में गांधी परिवार द्वारा अंतिम फैसला लिया जाना अभी बाकी है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों सीटों पर उम्मीदवार के नामों पर चर्चा के लिए बुधवार को एक बैठक हुई थी लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ।

    मंगलवार को अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी धरना दिया और मांग की कि पार्टी गांधी परिवार के किसी सदस्य को अमेठी लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाए।

    अमेठी सीट का प्रतिनिधित्व 2004 से राहुल गांधी ने किया और वह लगातार तीन बार इस निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए। वह 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे।

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.