Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»चुनाव के बीच राहुल गांधी ने मानी गलती, बोले- कांग्रेस को बदलनी होगी अपनी राजनीति…
    देश

    चुनाव के बीच राहुल गांधी ने मानी गलती, बोले- कांग्रेस को बदलनी होगी अपनी राजनीति…

    By May 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चुनाव के बीच राहुल गांधी ने मानी गलती, बोले- कांग्रेस को बदलनी होगी अपनी राजनीति…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान की खूब चर्चा हो रही है, जो उन्होंने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिया था।

    इस दौरान उन्होंने अपनी और अपनी पार्टी की गलती स्वीकारी और उसमें सुधार लाने की बात कही है।

    साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश के संस्थापकों की अपेक्षा की तुलना में संविधान लोगों की कम मदद कर रहा है। यह सफलता के साथ-साथ विफलता भी है।

    शुक्रवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘राष्ट्रीय संविधान सम्‍मेलन’ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी को आने वाले समय में अपनी राजनीति को बदलनी होगी।

    उन्होंने कहा ,”मैं यह भी कहना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने भी गलतियां की हैं, मैं कांग्रेस का होते हुए भी यह कह रहा हूं।” हालांकि उन्होंने किसी गलती का जिक्र नहीं किया।

    राहुल गांधी ने आरक्षण, जाति व्यवस्था के साथ-साथ संविधान पर कथित हमलों के बारे में भी बात की। राहुल ने कहा कि देश में बड़ी संख्या में लोगों का भविष्य जन्म से पहले ही तय हो जाता है।

    राहुल ने कहा, ”लोगों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा जाता है, जिससे तय होता है कि वे कौन सा काम करने में सक्षम हैं और कौन सा काम नहीं कर सकते।”

    राहुल गांधी ने कहा, “हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों ने ऐसा जीवन जीया है, जहां उन्होंने अपना भविष्य तय नहीं किया है, बल्कि समाज ने उनके लिए यह किया है।

    कई लोग इस वास्तविकता को स्वीकार करते हुए इसे बदलने के लिए खड़े हुए।” राहुल ने कहा कि जो लोग जीवन भर राजनीति में सत्ता के पीछे भागते हैं वे इस वास्तविकता को स्वीकार नहीं करते हैं। वे कभी भी अपनी या दूसरों की वास्तविकता को स्वीकार नहीं करते हैं।

    उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए खुद की स्थिति स्पष्ट की। गांधी ने कहा ,”सच्चाई यह है कि मैं जनता की आवाज हूं।

    मैं भारत जोड़ों यात्रा में समझ गया कि मैं जनता की आवाज, जनता का दुख दर्द हूं और इसके सिवा मैं कुछ हूं ही नहीं।” कांग्रेस नेता ने कहा, ”मुझे और किसी चीज में रुचि नहीं है। अब सवाल उठता है कि आगे क्‍या करना है। किसी का नुकसान नहीं करना है, सबसे पहले हिंदुस्तान की जो सामाजिक सच्चाई है उसको देश के सामने रखना है। किसी को धमकी नहीं देनी, चोट नहीं मारना है।”

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.