Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»इस कंपनी के शेयर में भूचाल, बेचकर निकल रहे निवेशक, ₹85 तक गिरेगा भाव! एक्सपर्ट सतर्क…
    देश

    इस कंपनी के शेयर में भूचाल, बेचकर निकल रहे निवेशक, ₹85 तक गिरेगा भाव! एक्सपर्ट सतर्क…

    By May 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस कंपनी के शेयर में भूचाल, बेचकर निकल रहे निवेशक, ₹85 तक गिरेगा भाव! एक्सपर्ट सतर्क…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड (SAMIL) के शेयर आज गुरुवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं।

    कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 3% तक टूटकर 142.95 रुपये पर आ गए थे। इधर, कुछ ब्रोकरेज इस शेयर पर बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ ने इसे बेचने की सिफारिश की है।

    मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, शानदार मार्च तिमाही नतीजों के बाद इस शेयर को लेकर ब्रोकरेज कंपनियों की अलग-अलग राय है।

    क्या है टारगेट प्राइस

    ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इस पर ‘सेल’ रेटिंग दिया है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, यह शेयर गिरकर 85 रुपये तक आ सकता है। CLSA ने भी इस पर 130 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ‘सेल’ रेटिंग दिया है।

    ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस शेयर पर अपने पहले के टारगेट प्राइस को बढ़ाया है और ‘बाय’ रेटिंग दी है और 175 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। बता दें कि पहले जेफरीज का इस शेयर पर टारगेट प्राइस 135 रुपये था।

    Nomura ने भी इस शेयर पर ‘बाय’ रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस को 133 रुपये से बढ़ाकर 165 रुपये कर दिया है।

    Morgan Stanley ने संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयर पर ‘ओवरवेट’ रेटिंग दिया है और 176 रुपये टारगेट प्राइस सेट किया है।

    मार्च तिमाही के नतीजे

    वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड का बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही का नेट प्रॉफिट दोगुना होकर 1,444 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 699 करोड़ रुपये रहा था। संवर्धन मदरसन ने बुधवार को बयान में कहा कि मार्च तिमाही में उसकी कुल परिचालन आय 27,058 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 22,517 करोड़ रुपये थी। मार्च में समाप्त पूरे वित्त वर्ष के लिए कंपनी का प्रॉफिट 3,020 करोड़ रुपये रहा है, जो 2022-23 में 1,670 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 98,692 करोड़ रुपये रही है, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 78,788 करोड़ रुपये थी।

    कंपनी ने क्या कहा

    मदरसन के चेयरमैन विवेक चांद सहगल ने कहा, “हमारा कारोबार 83.9 अरब डॉलर से अधिक है, जो मजबूत राजस्व संभावना प्रदान करता है। हमें अपने गैर-ऑटोमोटिव कारोबार क्षेत्रों..मसलन एयरोस्पेस, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, स्वास्थ्य और चिकित्सा से भी अच्छी प्रगति की उम्मीद है।” कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने बीते वित्त वर्ष के लिए एक रुपये फेस वैल्यू के प्रत्येक शेयर पर 80 पैसे का डिविडेंड मंजूर किया है।

    The post इस कंपनी के शेयर में भूचाल, बेचकर निकल रहे निवेशक, ₹85 तक गिरेगा भाव! एक्सपर्ट सतर्क… appeared first on .

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.