Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे शेख हसीना और रानिल विक्रमसिंघे, इन देशों को भी न्योता…
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे शेख हसीना और रानिल विक्रमसिंघे, इन देशों को भी न्योता…

    By June 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे शेख हसीना और रानिल विक्रमसिंघे, इन देशों को भी न्योता…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत की कमान संभालने जा रहे हैं।

    उनके शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे शिरकत करेंगे। सूत्रों ने बताया कि नरेंद्र मोदी 8 जून को रात 8 बजे शपथ ले सकते हैं।

    इस कार्यक्रम के लिए पड़ोसी देशों को न्योता भेजा गया है। शपथ ग्रहण समारोह में भूटान, नेपाल और मॉरीशस के नेताओं को भी आमंत्रित किए जाने की संभावना है। 

    2019 के लोकसभा चुनावों के बाद भारत ने मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बिम्सटेक देशों के नेताओं को आमंत्रित किया था।

    बिम्सटेक एक क्षेत्रीय समूह है जिसमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं।  2014 में जब नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल के लिए शपथ ली थी तो तत्कालीन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ समेत सभी सार्क नेता समारोह में शामिल हुए थे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने रानिल विक्रमसिंघे को फोन किया और उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है। श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने इसे स्वीकार कर लिया है। उनके कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है।

    पीएम मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी फोन पर बात की और दोनों नेताओं ने ‘विकसित भारत 2047’ और ‘स्मार्ट बांग्लादेश 2041’ के विजन को आगे बढ़ाने के संकप्ल को दोहराया है। 

    एनडीए की जीत पर पीएम मोदी को बधाई देने वाले पहले विदेशी नेताओं में शेख हसीना भी शामिल हैं। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

    नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, भूटानी प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ को भी आमंत्रित किए जाने की संभावना है। विदेशी नेताओं को औपचारिक निमंत्रण आज भेजे जाएंगे।

    2019 में नरेंद्र मोदी के साथ 24 केंद्रीय मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्वारा 24 राज्य मंत्रियों (एमओएस) और 9 एमओएस (स्वतंत्र प्रभार) को भी शपथ दिलाई गई थी।

    इस बार मोदी 3.0 कैबिनेट में एनडीए के सहयोगियों के अधिक प्रतिनिधित्व देखने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल करने से चूक गई है।

    इस चुनाव में बीजेपी को 240 सीटें मिली हैं। एनडीए में शामिल टीडीपी तको 16 और नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को 12 सीटें मिली हैं। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी को भी पांच सीटें मिली हैं।

    The post प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे शेख हसीना और रानिल विक्रमसिंघे, इन देशों को भी न्योता… appeared first on .

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.