Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»कौन हैं उमेश पटेल? किया भाजपा का सूपड़ा साफ, यहां हुआ बड़ा उलटफेर…
    देश

    कौन हैं उमेश पटेल? किया भाजपा का सूपड़ा साफ, यहां हुआ बड़ा उलटफेर…

    By June 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कौन हैं उमेश पटेल? किया भाजपा का सूपड़ा साफ, यहां हुआ बड़ा उलटफेर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम भाजपा के लिए काफी चौंकाने वाले थे।

    भाजपा के लिए एक बड़ा उलटफेर दमन और दीव की एकमात्र लोकसभा सीट पर भी देखने को मिला।

    यहां उसके कद्दावर नेता और तीन बार के सांसद लालू पटेल को निर्दलीय उम्मीदवार उमेश पटेल ने 6,225 वोटों के अंतर से हराया।

    अपनी जीत के बाद उन्होंने कहा कि राह आसान नहीं थी। भाजपा ने उनके नाम वाले दो उम्मीदवार मैदान में उतारे। यही नहीं उनके नाम वाले एक प्रत्याशी ने विज्ञापन में भाजपा को समर्थन की घोषणा भी की।

    दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल की मुखर आलोचना 46 साल के उमेश पटेल को लोकसभा चुनाव में कुल 42,523 वोट मिले, जबकि भाजपा के लालू पटेल को केवल 36,298 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस उम्मीदवार केतन पटेल के पक्ष में 11,258 वोट पड़े।

    कौन हैं उमेश पटेल
    कला और वाणिज्य में डबल डिग्री लेने वाले उमेश दमन यूथ ऐक्शन फोर्स चलाते हैं। यह एक गैर सरकारी संगठन है जो सामाजिक मुद्दों पर अपना फोकस रखता है।

    उमेश पटेल राजनीति में नए नहीं हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों में अपनी चुनावी शुरुआत की। उस समय वह तीसरे नंबर पर रहे थे। जबकि भाजपा के लालू पटेल चुनाव जीते थे। 

    प्रफुल्ल पटेल के आलोचक
    अपनी जीत के बाद उमेश पटेल ने कहा, “यह सब आठ साल पहले शुरू हुआ जब दीव और दमन को नए प्रशासक के तौर पर प्रफुल्ल पटेल मिले।

    यह एक गैर-आईएएस व्यक्ति को इस पद पर नियुक्त करने का राजनीतिक कदम था। केंद्र शासित प्रदेश को प्रगति और विकास देने के बजाय प्रशासन ने लोगों के घरों और व्यवसायों को ध्वस्त कर दिया।

    सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने लोगों की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया और विपक्ष पूरी तरह से निष्क्रिय रहा। इस चुनाव में लोगों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को मुंह तोड़ जवाब देते हुए पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

    उन्होंने अपनी जीत को लोकतंत्र की जीत बताया और क्षेत्र की प्रगति और विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।

    चुनाव में मेरे नाम जैसे दो उम्मीदवार खड़े किए
    उमेश पटेल के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में उनकी जीत उतनी आसान नहीं थी। दमन एवं दीव लोकसभा सीट के लिए उठे कुल सात उम्मीदवारों के नाम उमेश पटेल ही थे।

    उनका कहना है कि मतदाताओं को काफी गुमराह भी किया गया लेकिन, विरोधियों की साजिश नाकाम रही। मामले से परिचित एक ने कहा, “जीतने वाले उम्मीदवार के समान नाम वाले एक उम्मीदवार ने स्थानीय समाचार पत्रों में एक विज्ञापन दिया, जिसमें मतदाताओं से चुनाव में भाजपा का समर्थन करने की अपील की गई।”

    गौरतलब है कि 1987 के बाद से दमन और दीव में दस लोकसभा चुनाव हुए हैं। कांग्रेस ने पहला चुनाव जीता, उसके बाद 1989 में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई।

    इसके बाद भाजपा ने 1991, 1996 और 1998 में जीत हासिल की। ​​हालांकि, कांग्रेस ने 1999 में सीट पर कब्जा कर लिया और 2004 में फिर से जीत हासिल की। ​​तब से, भाजपा ने 2009, 2014 और 2019 के चुनावों में जीत हासिल की है।

    The post कौन हैं उमेश पटेल? किया भाजपा का सूपड़ा साफ, यहां हुआ बड़ा उलटफेर… appeared first on .

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.